देश-विदेश मध्यप्रदेश समाज

मुंबई में दलित नेता मनोज परमार को डॉ बाबा साहेब अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित

इंदौर। मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में दलित नेता मनोज परमार को सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिष्ठित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर नोबेल अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया। यह गौरवपूर्ण सम्मान अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

Hotel Sea Princess, जुहू, मुंबई 9 अप्रैल अवसर: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर नोबेल अवॉर्ड्स 2026कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता-अभिनेत्रियों एवं समाजसेवा से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मनोज परमार ने कार्यक्रम में शामिल होकर गौरवपूर्ण क्षणों का अनुभव साझा किया तथा अपने उद्बोधन में महान विचारक, संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन, दलित समाज के आंदोलन एवं उनके ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। ऐसे प्रेरणादायी आयोजन समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं और सामाजिक परिवर्तन की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप प्रसिद्ध अभिनेता अरुण बख्शी, कॉमेडियन एहसान कुरैशी, अभिनेत्री, जसमीत कौर, अभिनेता राजेश टंडन, गायिका दीपा उदित नारायण, डॉ सन्नी शाह सहित कई छोटे एवं बड़े परदे के कलाकार मौजूद रहे।

About The Author