ऑटो में हुई वृद्ध व्यक्ति से लूट थाना कोतवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश – आरोपियों को किया गिरफ्तार।
दतिया। घटना का सक्षिप्त विवरण- दिनांक 02.04.26 को आवेदक राजाराम वंशकार पुत्र मज्जू वंशकार निवासी ग्राम बहादरपुर थाना सिविल लाईन दतिया द्वारा एक लेखी आवेदन ऑटो मैं बैठे दो अज्ञात व्यक्तियों ने मेरी कुर्ते की जेब से सोने- चाँदी के जेवरात व आधार कार्ड़ झपटकर मारकर ले जाने के संबंध मे प्रस्तुत किया।
आवेदन पर से प्रथम द्रष्टया अप क्र 142/26 धारा 304(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान आए तथ्यों के आधार पर धारा 309(6) बीएनएस का इजाफा प्रकरण में किया गया किया गया
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में मामले की गंभीरता को लेते हुये अज्ञात आरोपियों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देना पाया जाने से प्रकरण मे धारा 11-13 एमपीडीपीके एक्ट का इजाफा कर आरोपियों की पतारसी व धरपकड़ के लिये टीम का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा शहर में लगे आम रास्तो व मुख्य मार्गो के 100 से अधिक सीसीटीव्ही फोटो को खंगाला कर रूट मैप तैयार किया गया तो जानकारी मिली की उक्त अज्ञात आरोपी घटना दिनांक 02.04.26 को फऱियादी के साथ घटना को अंजाम देकर मौके से जिला झांसी उत्तर प्रदेश की ओर फरार हो गये।
बाद टीम के द्वारा संदेही जीतेन्द्र अहिवार पुत्र मंगल सिंह अहिरवार निवासी प्रेमनगर झांसी व राहुल साहू पुत्र शंकर साहू निवासी शिवानी होटल के पीछे मस्जिद के पास पाल कोलानी झांसी को चिन्हिन्त कर सायबर सेल, सीसीटीव्ही फुटेज, वैज्ञानिक तरीको व तकनीकी सहायता के आधार पर दोनो सन्देहीयो के ठीकानो पर दंबिस देकर पकडा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने आटो से अपने साथियो के साथ धूमना, झपटा मारी व लूट की घटना को कारित करना स्वीकार किया। दोनो आरोपियों के जिला झांसी में पूर्व से कई मामला दर्ज है। दोनो आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आटो व फरियादी आधार कार्ड, व नगदी बरामद हुयी है।
प्रकरण के शेष फरार आरोपी व शेष माल की तलाश टीम द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार शुदा दोनो आरोपीगणो को न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया।
सराहनीय कार्यवाही- उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया, उनि अंशुल अरोरा, सउनि राजेन्द्र पुट्टा, प्रआर 195 शिव गोविन्द, प्रआर 739 ब्रजमोहन उपाध्याय, प्रआर 640 ब्रजराज तोमर, आर 698 रविन्द्र यादव, आर 765 आनंद तोमर,
आर 695 गोविन्द भदौरिया, आर 368 अरविन्द रावत, आर 298 रविन्द्र यादव, आर 778 देवेश शर्मा, आर 435 भरत रावत, आर 237 गौरव श्रीवास्तव, आर. चालक 711 धर्मेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।




