मध्यप्रदेश राजनीति

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम के तारतम्य में गाँव चलो बस्ती चलो अभियान की बैठक संपन्न

भाजपा नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम के तारतम्य में गाँव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 21 में जन चौपाल की बैठक संपन्न हुई।

इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क कर उनका सम्मान किया तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका के नेता पार्षद दल गोविंद ज्ञानानी, जिला उपाध्यक्ष व नगर मंडल प्रभारी किशुन भज्जू राय, पार्षद कमलेश सरगैंया, आसिफ खान, इम्तियाज खान, लक्ष्मण माहौर,

श्रीमती देवकी बाई, शादाब खान, हरि माहौर, सगीर खान, श्रीमती भगवती माहौर, नगर मंडल अध्यक्ष सहित नगर मंडल व बूथ समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author