अपराध (क्राइम ) मध्यप्रदेश

पुलिस थाना शामगढ को मिली बडी सफलता, अवैध मादक पदार्थ 01 किलोग्राम के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 07.02.2026 को थाना गरोठ के ग्राम सुरजना में पकडी गई एमडी ड्रग्स फेक्ट्री का मुख्य आरोपी प्रधान सिहं को उसके साथी आरोपी भगवान सिहं व दिलीप सिहं के साथ अवैध मादक पदार्थ 01 किलोग्राम कबीर मिशन समाचार सुरेश मेहर संवाददाता तहसील गरोठ जिला मंदसौर245 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 2,49,000 /- रूपये की जप्त कर किया गिरफ्तार ।  आरोपी प्रधान सिहं के द्वारा सप्लाई किये गये केमिकलों से तैयार किया गया था ग्राम सुरजना में पकडी गई एमडी ड्रग्स का गाढा मिश्रण 12 किलो 610 ग्राम व 102 ग्राम एमडी  आरोपी प्रधान सिहं से एमडी ड्रग्स फेक्ट्री मामले में सम्मलित अन्य आरोपीगणों के संबंध में की जा रही है पूछताछ । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में एवं श्रीमती हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने रेल्वे ग्राउण्ड शामगढ के पास से आरोपीगण प्रधान सिहं, भगवान सिहं व दिलीप सिहं के कब्जे से 01 किलोग्राम 245 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 2,49,000 रूपये की जप्त करने में सफलता हासिल की । घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 02.04.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति जो रेलवे ग्राउण्ड के पास शामगढ मे खडे है जिनके पास अवैध मादक पदार्थ अफीम है जो ट्रेन आने के समय पर स्टेशन तरफ जायेगे जिसे लेकर वह ट्रेन से दिल्ली पंजाब तरफ जाने वाले है यदि तत्काल घेराबंदी की जावे तो उक्त व्यक्तियो को अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित पकडने मे सफलता मिल सकती है । सूचना विश्वनीय होने से थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय के द्वारा तत्काल उनि रविन्द्र प्रताप डांगी के हमराह टीम गठित कर घेराबंदी की जाकर मौके से प्रधान सिंह पिता मदन सिंह सौधिया राजपूत उम्र 28 साल निवासी नलखेडा थाना गरोठ जिला मंदसौर, भगवान सिंह उर्फ बबलु सिंह पिता चन्दर सिंह सौधिया राजपूत उम्र 27 साल निवासी नलखेडा थाना गरोठ एवम् दिलीप सिंह पिता मदन सिंह सौधिया राजपूत उम्र 33 साल निवासी खेजडिया मेघा थाना सुवासरा जिला मंदसौर को मौके से पकडा व मौके पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते आरोपीगणों की तलाशी लेते एक प्लास्टिक की थैली में 01 किलोग्राम 245 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम मिली जो कीमती करीब 2,49,000 रूपये होना पाई जिसे मौके पर पुलिस द्वारा जप्त किया गया व आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर अपराध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपीगणों से अवैध मादक पदार्थ अफीम के स्त्रोत के संबंध मे पूछताछ कर अनुसंधान किया जा रहा है । आरोपी प्रधान सिहं पिता मदन सिहं निवासी नलखेडा का आदतन अपराधी होकर इसके गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजना में पकडी एमडी ड्रग्स फेक्ट्री केस में मुख्य आरोपी होकर घटना दिनांक से फरार चल रहा था इसके विरूद्ध थाना इकलेरा जिला झालावाड पर भी मादक पदार्थ तस्करी का अपराध दर्ज है । आरोपी प्रधान सिहं से एमडी ड्रग्स फेक्ट्री मामले में सम्मलित अन्य आरोपीगणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है जप्त मश्रुका – 01 किलोग्राम 245 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती करीब 2,49,000 -/ रूपये । गिरफ्तार आरोपीः- 1. प्रधानसिह पिता मदनसिह सौ.राज. उम्र 28 साल निवासी नलखेडा थाना गरोठ 2. भगवानसिह उर्फ बबलुसिह पिता चन्दरसिह जाति सौ.राज. उम्र 27 साल निवासी नलखेडा 3. दिलीपसिह पिता मदनसिह जाति सौ.राज. उम्र 33 साल निवासी खेजडिया मेघा थाना सुवासरा जिला मन्दसौर (म.प्र.)  सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी शामगढ श्री कपिल सौराष्ट्रीय, उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी व टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

About The Author