रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 20 विक्रमादित्य नगर जूनियर स्कूल के परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हिंदू और मुस्लिम 244 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि विधायक विनय प्रकाश गोड़ ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया और सभी जोड़ों को एक-एक आम का वृक्ष आशीर्वाद के रूप में दिया। इस अवसर पर रामकोला अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, कप्तानगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान,
अजय गोविंद राव, शिशु बाबू मंडल अध्यक्ष रामकोला मनोहर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज आनंद मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मौर्य, प्रधान संघ अध्यक्ष कप्तानगंज रंजीत कनौजिया, विश्वजीत गोविन्द राव, मनोज गोविंदराव, लल्लन बाबू वीडियो, रामप्रवेश कुमार, अनूप श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा कुन्नू,
निशांत शुक्ला, प्रदीप जायसवाल, सुरेंद्र कुमार गौड़, विकास जायसवाल, रविंद्र कुमार गौड़,सीओ खड्डा बीरेंद्र सिंह और भारी संख्या में पुलिस बल के लोग तैनात रहे। सृष्टि दुबे की टीम ने शादी गीत गाया और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

























