• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

दतिया में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Andher Nagri by Andher Nagri
January 27, 2026
in प्रशासन, मध्यप्रदेश
0
दतिया में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने किया ध्वजारोहण, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन।

दतिया। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्ष, उल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में गरिमामय रूप से मनाया गया।

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन जिला पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में किया गया, जहां समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली।

मुख्य अतिथि कलेक्टर वानखड़े ने ध्वजारोहण के पश्चात संयुक्त परेड का निरीक्षण किया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन कर जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की मजबूती तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

समारोह के दौरान कलेक्टर वानखड़े ने जिला पुलिस बल, एसएएफ 29वीं बटालियन, होमगार्ड, एनसीसी जूनियर एवं सीनियर, शौर्यदल, स्काउट-गाइड सहित विभिन्न टुकड़ियों के भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली तथा टुकड़ी कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे भी उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस पर आयोजित संयुक्त परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। इस दौरान राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन हुआ, वहीं परेड में शामिल टुकड़ियों द्वारा हर्ष फायर किए गए, जिससे समारोह का वातावरण और भी उल्लासपूर्ण हो गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मूकबधिर विद्यालय दतिया, शासकीय हाई स्कूल सिविल लाइन दतिया, अशासकीय राम अनामय वर्ल्ड स्कूल, आरएएस-जेबी पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय बीकर तथा होलीक्रम आश्रम स्कूल दतिया के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सभी प्रस्तुति देने वाले विद्यालयों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।विकास कार्यों पर आधारित चलित झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र,समारोह में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित चलित झांकियां भी निकाली गईं।

कृषि, पिछड़ा वर्ग, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सिंचाई, शिक्षा, जल संसाधन, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन तथा नगरीय निकायों की झांकियों ने शासन की उपलब्धियों एवं योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी झांकियों को पुरस्कृत किया गया।परेड एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान, सशस्त्र परेड में जिला पुलिस बल को प्रथम, एसएएफ को द्वितीय तथा होमगार्ड दतिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार परेड में भाग लेने वाली सभी टुकड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भावना से उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया,

इसके साथ ही मुख्य अतिथि कलेक्टर वानखड़े द्वारा लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों तथा कारगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान भी किया गया।समारोह में जिले के समस्त कार्यालय प्रमुख, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं पत्रकारगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन व्याख्याता मनोज द्विवेदी एवं प्रोफेसर कविता समाधिया द्वारा किया गया।समग्र रूप से गणतंत्र दिवस समारोह ने देशभक्ति, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश देते हुए जिलेवासियों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल किया।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#दतिया#मध्यप्रदेश
Previous Post

77 वा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन

Next Post

ठाकुर केसरी सिंह बारहठ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवखेड़ा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri