राजस्थान भीलवाड़ा 26 जनवरी पंडेर कब तहसील मुख्यालय अंधेर नगरी न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ संवाददाता रमेश भाट की रिपोर्ट पंडेर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम की शुरुवात ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया, कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार शर्मा ने किया, छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रसूतियां दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशासक शंकर गुर्जर भाजपा युवा नेता सुरेश माली, वार्ड पंच रामप्रसाद जाट, अजय कुमार, जगदीश जाट, देवराज भाट, रमेश भाट, बाबूलाल भाट व ग्रामीण उपस्थित थे।
इस अवसर पर समाज सेबी देवराज भाट ने भामाशाह के रूप में भी संस्कृत विद्यालय को छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाने के लिए दरी पट्टी का वितरण किया।

























