, ,

राजस्थान। शाहपुरा से अजमेर के लिए नई बस सेवा रवाना, चालक-परिचालक का किया सम्मान

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीकशाहपुरा-शहरवासियों के लिए परिवहन सुविधा को लेकर बड़ी राहत देने वाली नई बस सेवा का शुभारंभ शुक्रवार प्रातः 5:15 बजे हुआ। शाहपुरा से..

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीकशाहपुरा-शहरवासियों के लिए परिवहन सुविधा को लेकर बड़ी राहत देने वाली नई बस सेवा का शुभारंभ शुक्रवार प्रातः 5:15 बजे हुआ।

शाहपुरा से अजमेर के लिए रवाना हुई बस का स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर चालक एवं परिचालक का माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में शाहपुर नगर पालिका के पूर्व पार्षद देवीलाल रेगर, शंकर गुर्जर, सत्यनारायण बेरवा भैरू गुर्जर सोजी राम रेगर रईस मोहम्मद सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों ने कहा कि यह बस सेवा शाहपुरा से अजमेर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक एवं शानदार साधन साबित होगी। इससे आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ समय की भी बचत होगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed