,

भीलवाड़ा। महर्षि गौतम धर्मशाला की आमसभा में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित, चुनाव प्रक्रिया और मतदान नियम तय

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। फूलियाकलां-उपखंड क्षेत्र के धनोप माताजी। महर्षि गौतम धर्मशाला धनोप माताजी के अध्यक्ष भगवती लाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई।..

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

फूलियाकलां-उपखंड क्षेत्र के धनोप माताजी। महर्षि गौतम धर्मशाला धनोप माताजी के अध्यक्ष भगवती लाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज बंधुओं की उपस्थिति में धर्मशाला के संचालन, वित्तीय स्थिति एवं आगामी चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में 15 मई 2026 तक का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर 2023 से 15 मई 2026 तक धर्मशाला की कुल आय 3 लाख 66 हजार 244 रुपये रही, जबकि 1 लाख 49 हजार 100 रुपये की रसीद राशि बकाया बताई गई। इसी अवधि में कुल 39 लाख 47 हजार 806 रुपये का व्यय दर्ज किया गया। साथ ही बकाया राशि के संग्रहण की जिम्मेदारी भी तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि धर्मशाला बुक कराने वाले सदस्य को कार्यक्रम समाप्ति के 24 घंटे के भीतर परिसर को यथास्थिति में सौंपना होगा। धर्मशाला के बर्तन एवं अन्य सामग्री को परिसर से बाहर ले जाने पर भी रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

इसके अतिरिक्त थ्री-फेज विद्युत कनेक्शन के लिए धनोप माता ट्रस्ट को 25 हजार रुपये सहयोग राशि देने का निर्णय लिया गया।चुनाव प्रक्रिया को लेकर बने नए नियमकार्यकारिणी के आगामी चुनावों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान स्वीकृत किए गए। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए 51 हजार रुपये तथा मतदान करने के लिए 11 हजार रुपये की भामाशाह रसीद अनिवार्य होगी।

पात्रता के लिए पूर्व एवं वर्तमान दोनों रसीदों का योग मान्य रहेगा तथा 31 अगस्त 2026 तक रसीद कटवाना आवश्यक होगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि चुनाव के बाद निर्वाचित अध्यक्ष को अपनी कार्यकारिणी मनोनीत करने का अधिकार रहेगा। यदि अध्यक्ष लगातार चार नियमित बैठकों में अनुपस्थित रहता है तो उसे स्वतः पदमुक्त माना जाएगा। विवाह एवं मौसर के अवसर पर प्राप्त सहयोग राशि को चुनावी पात्रता में शामिल नहीं किया जाएगा। एक रसीद में एक से अधिक नाम होने की स्थिति में केवल एक सदस्य को मतदान का अधिकार मिलेगा।

मतदाता सूची तैयार कर 31 दिसंबर 2026 से पूर्व चुनाव संपन्न कराने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।कोषाध्यक्ष पद पर नई नियुक्तियां बैठक में वर्तमान कोषाध्यक्ष अभिषेक व्यास राज्यास द्वारा पारिवारिक एवं राजकीय कार्यों की व्यस्तता के चलते पद पर कार्य करने में असमर्थता जताते हुए प्रस्तुत त्यागपत्र को अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी ने स्वीकार कर लिया।

इसके बाद आगामी चुनाव तक शिवचरण तिवाड़ी को कोषाध्यक्ष तथा सुनील जोशी को सह-कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक के अंत में समाज हित एवं धर्मशाला के सुचारू संचालन के लिए सभी सदस्यों ने सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed