शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-माय युवा भारत भीलवाड़ा एवं जिला युवा अधिकारी जयेश मीणा के निर्देशानुसार भगत सिंह युवा संस्थान नई राज्यास द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की 143वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें युवा मंडलों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर्यन सोनी, द्वितीय स्थान गणेश शर्मा एवं तृतीय स्थान राकेश ने प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सावर जाट, द्वितीय स्थान राजाराम तथा तृतीय स्थान कमलेश ने हासिल किया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमी राहुल शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने वीर सावरकर के क्रांतिकारी जीवन, राष्ट्रभक्ति एवं समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर सावरकर केवल महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि छुआछूत एवं जातिगत भेदभाव के घोर विरोधी समाज सुधारक भी थे।
अंत में अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं को मोमेंटो, पेन एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिला युवा अधिकारी जयेश मीणा के निर्देशन में ‘माय भारत’ की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी भी दी गई। युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता, नेतृत्व विकास एवं स्वयंसेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण कर राष्ट्रहित की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। युवाओं ने वीर सावरकर के विचारों को अपने जीवन में अपनाने एवं राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आशीष, प्रधान शर्मा, राकेश, महेश, गणेश एवं राहुल सहित आदि सदस्य उपस्थित रहे।













