, , ,

राजस्थान। 29 मई को ब्लैक डे एवं 12 वां स्मरणपत्र

28 मई को बकरी ईद का राजकीय अवकाश होने से 29 मई शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी शाहपुरा को सौपा जायेगा शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र..

1 minute

Read Time

28 मई को बकरी ईद का राजकीय अवकाश होने से 29 मई शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी शाहपुरा को सौपा जायेगा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-शाहपुरा को जिले का दर्जा देने की मांग का बाहरवां स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम 29 मई शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा को सोंपा जायेगा। शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति महासचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि संघर्ष समिति शाहपुरा द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा दिलाने का आंदोलन एक वर्ष 5 माह बीत जाने के बाद भी निरंतर जारी है।

28 दिसम्बर 2024 को शाहपुरा जिले का दर्जा समाप्त होने के बाद से ही संघर्ष समिति व शाहपुरा वासियो द्वारा प्रतिमाह की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाया जाता है इसी क्रम में 28 मई को शाहपुरा में ब्लैक रहेगा।

28 मई को बकरी ईद का राजकीय अवकाश होने के कारण शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर बाहरवां स्मरण पत्र संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा, सयोंजक रामप्रसाद जाट के नेतृत्व में 29 मई शुक्रवार को प्रातः 10:15 बजे उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर शांतिपूर्ण नारेबाजी प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया जायेगा

और शाहपुरा को जिला बनाने किया गया वादा याद दिलाया जायेगा। आज से करीब एक वर्ष पूर्व में संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री की जयपुर में शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था। परन्तु सरकार ने 12 माह बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor