प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राज्यपाल के नाम शाहपुरा एसडीएम को सौंपा ज्ञापनशाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा द्वारा देश एवं प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, स्थानीय जन-समस्याओं तथा नीट पेपर लीक मामले के विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम शाहपुरा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में दिया गया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली-पानी संकट तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग — गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं मध्यम वर्ग — महंगाई की चौतरफा मार से बुरी तरह परेशान है। दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
जिससे आमजन का जीवन कठिन हो गया है।उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को देश के युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ बताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और अब प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है तथा इसकी निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन ने ज्ञापन के मुख्य बिंदुओं को रखते हुए प्रशासन एवं सरकार को चेतावनी दी कि यदि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
ज्ञापन में मांग की गई कि रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, दूध एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए। पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी के दाम कम कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। किसानों के लिए खाद, बीज एवं कृषि उपकरणों की कीमतों में राहत दी जाए तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएं।
शाहपुरा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती बंद कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को सुचारू पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाए।कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम महोदय से मांग की कि उक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की जाए।
इस दौरान पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लादूलाल खटीक, मंडल अध्यक्ष हनुमान वैष्णव, अजय मेहता, सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, पूर्व पार्षद ओम सेन, रामस्वरूप टेपण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय मेहता, अर्जुन सिंह राणावत, रामप्रसाद धाकड़, पार्षद अमजद खान, सुनील पाराशर, नूर मोहम्मद, विनीत बुनकर,
सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, नगर कांग्रेस युवा अध्यक्ष अमन पौंड्रिक, शिवराज आचार्य, जयप्रकाश रैगर, भेरूलाल खटीक, फौजी राजू गुर्जर, मनीष नायक, विजय टेलर, कैलाश फामड़ा सहित नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षदगण, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।















