शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। चित्तौड़गढ़-मार्बल लघु उद्योग संस्थान स्थित हॉल में गो सम्मान आह्वान अभियान की चित्तौड़गढ़ जिले के सभी तहसीलें के गो भक्त कार्यकत्ताओं की बैठक हुई। जिसमें राज्य स्तरीय प्रभारी बहादुर सिंह गुर्जर एवं जिला सयोजक गौरव सोमानी ने तहसील स्तर पर ज्ञापन दिया।
चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, बड़ीसादडी, कपासन, रावतभाटा, राशमी, डूंगला, गंगरार, बस्सी, बेगु, भोपाल सागर से आए पदाधिकारी 27 अप्रेल को दिए गए प्रार्थना पत्र की विस्तृत जानकारी तहसीलों से आये गो भक्त कार्यकर्ताओं से ली।
जिला संयोजक गौरव सोमानी ने बताया कि सभी तहसीलों की रिपोर्ट, हस्ताक्षर संख्या एवं गो प्रेमियों की उपास्थिति अच्छी रही। एवं उन्होंने बताया कि श्री 1008 अनुजदास जी महाराज मूंगाना धाम , दिग्विजयराम जी महाराज एवं संत 108 शिवरामदास त्यागी खेरी आश्रम के सानिध्य और नेतृत्व में उत्साह के साथ 27 अप्रेल को अपार जन समूह, वृद्ध, युवा, मातृशक्ति गौ रक्षा के नारे लगाते हुए जिला कार्यालय प्रार्थना पत्र देने पहुंचे और हजारों- हजार की संख्या में गोभक्तों की हस्ताक्षरित प्रतियां भी सौंपी।
निम्बाहेडा से गोभक्त राधेश्याम सुखवाल महाराज ने उपस्थित सभी गोभक्त, मातृ शक्ति को आह्वान किया कि 27 जुलाई 2026 को भी इससे दुगुने उत्साह और सभी तहसीलों से चित्तौड़गढ़ पधारे हजारों-हजार गो भक्तों, माताओं- बहनों के साथ जिला कलेक्टर को गो हत्या बंद करने और गो माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के उद्घोष के साथ लाखों-लाखों लोगों की हस्ताक्षरित प्रतियाँ और ज्ञापन जिला कलेक्टर को देना है।
इस बैठक मुख्य वक्ता संत गोपालानन्द जी, सरस्वती महाराज ने देश भर की सभी तहसीलों पर दिए प्रार्थना पत्र और हस्ताक्षरित प्रतियां हजारो हजार की संख्या में हर तहसील से जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होने बताया कि यह देश का पहला ऐसा विशद, शांतिपूर्ण व्यवस्थित आंदोलन रहा। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया के माध्यम से पूरी दुनिया में है।
गोपालानंद सरस्वती महाराज ने हमें बताया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक, लेह-लद्दाख, सुदूर नागालैण्ड आदि सभी तहसीलों में सफल और श्रेष्ठ प्रदर्शन हुआ। उन्होंने सभी गो भक्तों और मातृ शक्ति को आह्वान करके भावी चुनौतियों के बारे में भी बताया एवं किसी भी स्थिति – परिस्थिति में हमें पीछे नहीं हटना है। सफलता हमें निश्चित रूप से मिलेगी।।
एवं सभी से आग्रह किया 27 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में चित्तौड़ कलेक्टर पर पहुंचे और अपना कर्तव्य का पालन करें एवं कार्यक्रम संचालन हेतु सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ सुशीला लड्ढा ने करते हुए प्रारंभ में गो वंदना, संस्कृत में प्रस्तुत की।
बैठक में अनिल ईनानी, रतन पुरबिया बहादुर सिंह चौगावडी , नीरज सुवालका, अभय खमेसरा , लोकेश जैन रावतभाटा, पूरन नाथ भदेसर, बबलू माली निंम्बाहेड़ा, जानकी लाल लक्षकार राशमी, दिलीप बारेगामा, देवेंद्र सोमानी, रोहित सिंह कपासन, गोपाल मनोरिया बड़ी सादड़ी, सुनील माली डूंगला, वरिष्ठ नागरिक मॅन्च के अमरकंटक उपाध्याय, रामनरेश डाड, कवि नंदकिशोर निर्भर आदि, राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाएं, अन्य महिला संगठनों की मातृ शक्ति भी उपस्थित थी एवं सभी पधारे गए पदाधिकारी का गोभक्त गौरव सोमानी आभार व्यक्त किया।















