शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मनीष नायक ने बताया की उपतहसील मुख्यालय ढिकोला (डूंगरी चोराया) से लेकर खायड़ा तक 14 किमी सड़क को पिछले 6 माह से पूरी तोड़ रखी। सड़क तोड़ कर उस पर गिट्टी डाल रखी।
जिससे आमजन व राहगीर आए दिन परेशान है।सड़क पर गिट्टी होने से आए दिन बाइक सवार का एक्सीडेंट हो रहा व फिसल कर गिर रहे। सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण धूल मिट्टी उड़ रही है।
सड़क पर गुजरना जानलेवा हो रहा है। विभाग के अधिकारी मोन बैठे है आखिर क्या वजह है की आमजन को पिछले 6 माह से परेशानियों का सामना झेलना पड़ रहा। हादसों को रोकने के लिए जल्द सड़क पर डामरीकरण करवाया जाए।
अन्यथा बड़े स्तर पर ग्रामीणों सहित आमजन आंदोलन करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार व प्रशाशन की होगी। जल्द डामरीकरण का कार्य सुचारु नहीं किया जाता तो आंदोलन करेंगे।
इस मुद्दे में अभिषेक पाराशर, परमेश्वर जागेटिया, चेतन भाट , ओमप्रकाश वैष्णव, प्रदीप भाट , मिश्री लाल रेगर, भेरू खटीक, राधेश्याम खटीक, रवि खटीक, देवीलाल बैरवा, दिलखुश तेली, किशन बावरी, शिव बलाई, विष्णु रेगर, पवन भाट, सागर बावरी, दीपक खंडेलवाल अन्य मौजूद रहे!















