,

भाजपा मंडल नंदराय की मासिक बैठक चवरा के हनुमान मंदिर में संपन्न

संगठन की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रसार पर दिया जोर शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। नंदराय-भारतीय जनता पार्टी मंडल नंदराय की मासिक बैठक चवरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त…

1 minute

Read Time

संगठन की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रसार पर दिया जोर

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

नंदराय-भारतीय जनता पार्टी मंडल नंदराय की मासिक बैठक चवरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की रीति-नीति, योजनाओं और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर इन्हें जन-जन तक पहुंचाएं। इसके साथ ही, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी तरह सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने, बूथ समितियों की सक्रियता बढ़ाने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में अपने-अपने रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

यह रहे उपस्थित:इस अवसर पर मांडलगढ़ विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह राणावत,मंडल पालक कल्पेश चौधरी, मंडल महामंत्री भुवनेश चौधरी व दुष्यंत राजस्थला, मंडल उपाध्यक्ष लादू लाल व्यास सहित मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed