,

भीलवाड़ा। महेश नवमी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। काछोला-काछोला ग्राम मे 23 जून को आयोजित होने वाले माण्डलगढ़ तहसील स्तरीय महेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। माण्डलगढ़ तहसील माहेश्वरी सभा के मंत्री ओम प्रकाश लढ़ा ने बताया की इस संबंध मे तहसील माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश मूदंड़ा व काछोला नगर अध्यक्ष सूरतराम गगरानी के नेतृत्व में एक…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। काछोला-काछोला ग्राम मे 23 जून को आयोजित होने वाले माण्डलगढ़ तहसील स्तरीय महेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।

माण्डलगढ़ तहसील माहेश्वरी सभा के मंत्री ओम प्रकाश लढ़ा ने बताया की इस संबंध मे तहसील माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश मूदंड़ा व काछोला नगर अध्यक्ष सूरतराम गगरानी के नेतृत्व में एक दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तहसील क्षेत्र के थलकला, सरथला, झंझोला, मांगटला, मालकाखेड़ा, जलीन्द्री, अमरपुरा, उन्द्रोकाखेड़ा, धनवाड़ा, श्यामपुरा, बीकरण, मोहनपुरा, नीमकाखेड़ा, लाडपुरा, आरोली, सलावटिया सहित कई ग्रामों का भम्रण कर महेश नवमी के तहसील स्तरीय महोत्सव काछोला मे सपरिवार पहुंचने का निमत्रंण दिया

साथ ही कार्यक्रम की चलरही तैयारियों की जानकारी दी एवं आयोजन को भव्य बनाने के लिए सुझाव भी समाज के लोगों से लिए । ग्राम झंझोला में सरपंच दुर्गा लाल काबरा एवं पूर्व सरपंच रामस्वरूप काबरा ने नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष मूंदड़ा व काछोला अध्यक्ष गगरानी का तिलक, माल्यार्पण व साफा बंधवाकर स्वागत किया व श्यामपुरा में गोपाल तुरक्या ,अध्यक्ष सुरेश सोडानी, पूर्व अध्यक्ष घीसूलाल जाजू, ओमप्रकाश जाजू तहसील सयुंक्त मंत्री राजकुमार आगाल,राधेश्याम तुरक्या, ओम झंवर, कंवर लाल मण्डोवरा ने नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष मूदंड़ा एवं काछोला अध्यक्ष गगरानी का तिलक ,माल्यार्पण, साफा बंधवा कर स्वागत किया।

प्रतिनिधि मंडल में पूर्व तहसील अध्यक्ष रमेशचंद्र बसेर, शंकरलाल सोडानी, राधेश्याम मालू, कैलाश चन्द्र मंत्री, परमेश्वर मंत्री, दिनेश दाखेड़ा, गणेश मालू सहित अन्य सदस्य थे।

नन्दकिशोर नुवाल, राजू ,परमेश्वर,जगदीश काबरा सहित कई समाज जन उपस्थित थे। मूदंड़ा ने समाज की एकता व बसेर ने त्याग ,सदाचार सेवा का संदेश देकर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed