,

बिहार। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर खराब चापाकलों की मरम्मत कार्य में तेजी, प्रतिदिन की जा रही मॉनिटरिंग

प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार अब तक कुल 5,207 चापाकलों की मरम्मत का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। मधुबनी 09जून2026 मधुबनी जिले में आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में जिला आपदा प्रबंधन शाखा, मधुबनी की देखरेख में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण…

1 minute

Read Time

प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार

अब तक कुल 5,207 चापाकलों की मरम्मत का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

मधुबनी 09जून2026

मधुबनी जिले में आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में जिला आपदा प्रबंधन शाखा, मधुबनी की देखरेख में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) द्वारा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वयं इस महत्वपूर्ण कार्य की प्रतिदिन समीक्षा एवं मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि जिले के किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो।प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के दोनों प्रमंडलों में कुल 5,874 चापाकलों की मरम्मत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इनमें से 08 जून 2026 तक कुल 5,207 चापाकलों की मरम्मत का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष* 667 चापाकलों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।मधुबनी प्रमंडल में निर्धारित 3,213 चापाकलों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 2,907 चापाकलों की मरम्मत की जा चुकी है तथा शेष 306 चापाकलों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण की जाएगी। वहीं, झंझारपुर प्रमंडल में निर्धारित 2,661 चापाकलों के लक्ष्य के विरुद्ध 2,300 चापाकलों की मरम्मत की जा चुकी है और शेष 361 चापाकलों पर कार्य प्रगति पर है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी शेष खराब चापाकलों की मरम्मत निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें तथा नियमित रूप से इसकी प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

जिला प्रशासन आमजनों से अपील करता है कि अपने क्षेत्र में खराब चापाकलों की सूचना संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीएचईडी अधिकारियों अथवा जिला नियंत्रण कक्ष आपदा के दूरभाष नंबर पर 06276-222576 पर उपलब्ध करवाए।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed