, ,

राजस्थान। “प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना को लेकर भीलवाड़ा में गूंजे वैदिक मंत्र, श्री हरणी महादेव मंदिर में आयोजित हुआ विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम”

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-प्रदेश में खुशहाली, जनकल्याण एवं लोक मंगल की कामना को लेकर भीलवाड़ा जिले में बुधवार को भक्तिभाव का माहौल देखने को मिला। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के चयनित मंदिरों एवं समस्त उपखण्ड स्तर के मंदिरों में प्रातः 8 बजे एक साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-प्रदेश में खुशहाली, जनकल्याण एवं लोक मंगल की कामना को लेकर भीलवाड़ा जिले में बुधवार को भक्तिभाव का माहौल देखने को मिला। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के चयनित मंदिरों एवं समस्त उपखण्ड स्तर के मंदिरों में प्रातः 8 बजे एक साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार जिला स्तर पर मुख्य आयोजन शहर के प्रतिष्ठित श्री हरणी महादेव मंदिर ट्रस्ट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक अशोक कोठारी, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाडा, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, ए डी एम (सिटी) प्रतिभा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रभान भाटी एवं अन्य अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए एवं सभी ने वैदिक आचार्यों द्वारा विधिविधान से पूजा- अर्चना एवं महाआरती की।

इस दौरान उपस्थित सभी ने प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना की।कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था

एवं समस्त उपखण्ड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिला प्रशासन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में सद्भाव, शांति और समृद्धि का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed