,

राजस्थान। हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर भगवान श्री हरि माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु भीलवाड़ा में छोटी हरणी स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में पहली बार आयोजित सप्त दिवसीय 11…

3 minutes

Read Time

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर भगवान श्री हरि माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु भीलवाड़ा में छोटी हरणी स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में पहली बार आयोजित सप्त दिवसीय 11 कुण्डीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को यज्ञवेदी में आहुतियों का दौर जारी रहा।

महायज्ञ में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भक्तगण आश्रम परिसर में पहुंचे थे। महायज्ञ के साथ श्री राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल श्रीवृन्दावनधाम मथुरा द्वारा भक्तिपूर्ण रासलीला की प्रस्तुति का दौर भी जारी रहा। महायज्ञ आयोजन के तीसरे दिन सुबह 8 बजे महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में यज्ञ मण्डप में श्री शारदा सनातन परमार्थ न्यास के वेदाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री के निर्देशन में यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न हुए।

प्रत्येक यज्ञ वेदी पर यजमानों के साथ लक्ष्मी स्वरूपा कन्या ने भी आहुति देकर सर्व मंगल एवं विश्व में सुख शांति की कामना की। यज्ञाचार्य ने बताया कि प्रातःकालीन सत्र में यज्ञकर्ता यजमानों को पंचगव्य,प्राशन कराके यज्ञमण्डप में प्रवेश दिलाया गया। सर्वप्रथम आसन पर बिठाकर पवित्रीकरण के पश्चात स्वस्ति वाचन ओर प्रधान संकल्प कराया गया। इसके बाद में यज्ञ की निर्विध्नता के लिए श्री महागणपति भगवान की पूजन विधि को सम्पन्न किया गया।

तदन्तर मण्डप वास्तु का पूजन कराके मण्डप में विराजमान आहवान्ति सभी देवी-देवताओं का विधिपूर्वक पूजन करके गौमाता का पूजन किया गया। हवन में आहुति देने वालों में कई जजमान शामिल थे। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का विश्राम हुआ। महायज्ञ 14 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक होगा।

महायज्ञ के तहत दूसरे दिन मंगलवार रात आश्रम परिसर में महंत बनवारीशरण काठियाबाबा के सानिध्य में श्री राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल श्रीवृन्दावनधाम मथुरा द्वारा भक्तिपूर्ण रासलीला के तहत कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव प्रसंग की भव्य प्रस्तुति दी गई। मण्डल के दामोदरदास काठियाबाबा के निर्देशन में बहन देवकी के गर्भ से उसके काल की उत्पति होने की आकाशवाणी के बाद बहन देवकी व बहनोई वासुदेव को कारागृह में डाल देने ओर कारागृह में ही भगवान कृष्ण का जन्म होने ओर वासुदेव द्वारा टोकरी में रख उन्हें उफनती युमना को पार कर गोकुल पहुंचाने सहित भगवान कृष्ण जन्मोत्सव से जुड़ी विभिन्न लीलाओं की प्रस्तुति दी गई।

मण्डल के राजू स्वामी ने बताया कि रासलीला में भगवान कृष्ण से जुड़े प्रसंगों का मंचन हुआ। इसके तहत भगवान कृष्ण के जन्म के बाद गोकुलवासियों द्वारा नंदोत्सव मनाना आदि प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। प्रस्तुति देने वाले दल में 16 कलाकार शामिल है। इस दौरान देवकी, यशोदा,राधा,गोपी जैसे महिला पात्रों के रूप में भी पुरूष कलाकार ने ही प्रस्तुति दी।

रासलीला के शुरू में विशिष्ट अतिथि उमाशंकर पारीक, अनुभव जोशी, सांवरलाल जाट, आशा जाट, अमित अग्रवाल,अशोक मेलाना रजनीश चपलोत नितेश बांगड़, नीरज कुमार, दिलीप कुमार मेहता, वर्धमान आशीष बूलिया आदि ने ठाकुरजी की आरती की। रासलीला की प्रस्तुति प्रतिदिन रात 8 बजे से हो रही है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed