मोदी सरकार के 12 वर्षों के विश्वास, विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल पर विशिष्ट जन सम्मान,
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
नई राज्यास-नई राज्यास में फुलिया कला मंडल का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सफलतम विश्वास, विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजस्थान सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में एक भव्य जन कल्याण ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने क्षेत्र के विशिष्ट जनों का सम्मान कर उनके साथ संवाद किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए किया गया।
इस अवसर पर समाज, शिक्षा, कृषि, व्यापार, चिकित्सा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट नागरिकों को सम्मानित किया गया।शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।
केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाया है तथा भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है। तथा विधायक डॉ लालाराम बैरवा ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना व उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने हेतु निर्देशित किया।
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवाद सत्र में उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं विशिष्ट नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। विधायक डॉ बैरवा ने समाज के सभी वर्गों से राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा शिविर में पात्र लाभार्थियों को आवास के पट्टे, किट आदि वितरित किए।
इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विधायक डॉ. लालाराम बैरवा, सांसद दामोदर अग्रवाल एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में फुलिया मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, शिवराज कुमावत, बजरंग सिंह, प्रधान प्रतिनिधि धर्मराज चाड़ा, बनवारी बैरवा, रामनिवास प्रजापत, जगदीश प्रजापत, रामजस गुर्जर, नारायण, किशन कुमावत, बंशी लाल, भागचंद चाडा, कैलाश, पंकज कुमावत, राजू जैन बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिला प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के देवतुल्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।















