, , , ,

राजस्थान। कोटडी रोड स्थित खटीक समाज, जीनगर समाज, कोली समाज धोबी समाज श्मशान घाट की बदहाल स्थिति, सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-कोटडी रोड स्थित खटीक समाज,जीनगर समाज, कोली समाज, धोबी समाज, कहार समाज व प्रजापत समाज श्मशान घाट की स्थिति इन दिनों अत्यंत दयनीय बनी हुई है। श्मशान भूमि परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है तथा अंग्रेजी बबूल और झाड़ियां उगी होने से आने वाले लोगों को भारी परेशानी का…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-कोटडी रोड स्थित खटीक समाज,जीनगर समाज, कोली समाज, धोबी समाज, कहार समाज व प्रजापत समाज श्मशान घाट की स्थिति इन दिनों अत्यंत दयनीय बनी हुई है। श्मशान भूमि परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है तथा अंग्रेजी बबूल और झाड़ियां उगी होने से आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं अंतिम संस्कार में आने वाले दागियों एवं परिजनों के बैठने के लिए भी समुचित व्यवस्था नहीं है।पीसीसी सदस्य एवं शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप जीनगर ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि श्मशान घाट जैसे संवेदनशील स्थल पर साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं का अभाव चिंता का विषय है।

उन्होंने प्रशासन से श्मशान भूमि में फैली गंदगी की तत्काल सफाई करवाने, अंग्रेजी बबूल एवं झाड़ियों को हटाने तथा दागियों के बैठने सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

जीनगर ने कहा कि श्मशान घाट पर आने वाले लोगों को सम्मानजनक वातावरण मिलना चाहिए, इसलिए प्रशासन को शीघ्र प्रभावी कार्रवाई कर व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed