शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। कोठिया-ग्राम पंचायत कोठिया में आयोजित जन कल्याण ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सहभागिता करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश प्रदान किए।
शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक महोदय के समक्ष रखीं। विधायक डॉ. बैरवा ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निराकरण करने तथा पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को समर्पित 12 वर्षों की उपलब्धियों तथा राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी संपादित की गई। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं का व्यापक लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, तहसीलदार रामदेव धाकड़, बीडीओ प्रकाश चंद स्वर्णकार, मनोज माली, हेमराज गुर्जर, महावीर बलाई, सरपंच ओम प्रकाश, नेताराम माली, रामगोपाल चौधरी, गोपाल माली, गोपाल दरोगा, अविनाश गांधी, महावीर पाटनी, रामलाल बैरवा, सांवर बैरवा आदि सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।















