शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राज.अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन शाहपुरा के तत्वावधान में संचालित रकमा कोचिंग क्लासेज द्वारा मदरसा इस्लामिया देशवालियान शाहपुरा में प्राथमिक स्तर के बालक-बालिकाओं में सीखने के प्रति निरंतरता बनाए रखने के लिए अल्पसंख्यक मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित शिक्षण का समापन कार्यक्रम का आगाज हाफिज कारी उमर फारूक द्वारा तिलावत-ए- कुरान के साथ किया गया।
बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित यह कार्यक्रम ग्रीष्मावकाश के दौरान प्राथमिक स्तर के बालक बालिकाओं में सीखने की प्रति निरंतरता बनाए रखने के लिए आयोजित किया गया।एक माह के इस नि:शुल्क कार्यक्रम में विषयगत शिक्षण के साथ नैतिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही मार्शल आर्ट का एक कालांश भी इस कार्यक्रम का हिस्सा रहा जिसमें बालकों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में 109 बालक बालिकाओं ने अपना पंजीयन कराया। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी बालक बालिकाओं को भामाशाहों के सहयोग से समापन पर स्कूल बैग, लंच बॉक्स व सभी आवश्यक शिक्षण सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता रकमा भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम डायर ने की।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य चांद खां कायमखानी, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हाजी अब्दुल रहमान रंगरेज व प्रधानाचार्य अशरफ अली शेख थे। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रधानाचार्य चांद खां कायमखानी,एडवोकेट ताज मोहम्मद पठान, प्रधानाचार्य अशरफ शेख, ब्लॉक सचिव जीवण खां कायमखानी थे।
रकमा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम डायर ने अपने संबोधन में कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित शिक्षण को प्रभावी ढंग से विद्यालय शिक्षा में लागू करने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम का मूल आधार भी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित था। जिससे बालक बालिकाओं में सीखने की प्रति निरंतरता के साथ शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने पर विशेष फोकस रहा।
समापन कार्यक्रम में एक मटक अपनी सेवाएं देने वाले अध्यापक अध्यापिकाओं, भामाशाहों व कार्यक्रम संचालन हेतु नियुक्त कर्मचारियों का साफा,माला व शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद शफीक पठान, जिला संगठन सचिव उमर बिसायती, जाहिद अली रंगरेज, ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल मजीद बागवान, ब्लॉक सचिव जीवण खां कायमखानी,ब्लाॅक कार्यकारिणी सदस्य रफीक मोहम्मद रंगरेज, भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ के शाखा सचिव मोहम्मद अली मंसूरी,सत्तार मोहम्मद देशवाली, शिक्षिका रुबीना बानो देशवाली, मौसम बानो देशवाली के अतिरिक्त बालक बालिकाओं के अभिभावक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रकमा शाहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल मजीद बागवान ने किया।















