,

राजस्थान। चारभुजा नाथ को रजत बागा धारण, छप्पन भोग व पान का भोग अर्पित

भव्य शोभायात्रा के साथ उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में सराबोर हुआ शाहपुरा शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था और भक्ति का अवसर बन गया। शाहपुरा के प्राचीन चारभुजा नाथ मंदिर में भगवान श्री चारभुजा नाथ का भव्य रजत बागा (रजत पोशाक) धारण कराया गया तथा विधि-विधान से छप्पन भोग एवं पान का…

1 minute

Read Time

भव्य शोभायात्रा के साथ उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में सराबोर हुआ शाहपुरा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था और भक्ति का अवसर बन गया। शाहपुरा के प्राचीन चारभुजा नाथ मंदिर में भगवान श्री चारभुजा नाथ का भव्य रजत बागा (रजत पोशाक) धारण कराया गया तथा विधि-विधान से छप्पन भोग एवं पान का भोग अर्पित किया गया।

धार्मिक आयोजन की शुरुआत गुरुवार रात्रि 8:30 बजे भीलवाड़ा रोड स्थित मनिहार कॉटेज में आयोजित भव्य भजन संध्या से हुई। इसके बाद शुक्रवार सुबह 9:15 बजे भाणा गणेशजी मंदिर से ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए चारभुजा नाथ मंदिर पहुंची।

मंदिर में भगवान श्री चारभुजा नाथ का रजत बागा से मनमोहक श्रृंगार किया गया तथा श्रद्धापूर्वक विशाल छप्पन भोग और उसके पश्चात पान का भोग अर्पित किया गया। चारभुजा नाथ मंदिर के पुजारी गोपालजी पाराशर ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं भगवान को रजत बागा धारण कराया।

दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।यह धार्मिक आयोजन पूजनीय स्वर्गीय माता-पिता मीरा देवी एवं बुद्धि प्रकाश सोनी के शुभ आशीर्वाद से संपन्न हुआ। आयोजन के मुख्य यजमान विमल कुमार-रेखा देवी, नरेन्द्र कुमार-रानी देवी तथा संजय कुमार-सोनम देवी सोनी (अरवड़ वाले) रहे।

शाहपुरा के सोनू स्वर्णकार एवं संजय सोनी द्वारा श्रद्धापूर्वक भगवान श्री चारभुजा नाथ के लिए रजत बागा तैयार कर समर्पित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी शाहपुरा के विद्वान पंडित अशोक पांडिक द्वारा दी गई।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed