, ,

ग्राम पंचायत बोरडा में आयोजित ग्रामीण जन कल्याण शिविर में विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। बोरडा, शाहपुरा-राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बोरडा में आयोजित ग्रामीण जन कल्याण शिविर में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। बोरडा, शाहपुरा-राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बोरडा में आयोजित ग्रामीण जन कल्याण शिविर में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को मकान के पट्टों का वितरण किया गया। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड प्रदान किए गए तथा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लाभार्थियों को बीमा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

आंगनबाड़ी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पोषण आहार वितरित किया गया तथा बालिका जन्मोत्सव मनाकर बेटी के जन्म के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण जन कल्याण शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर सुनिश्चित किया जा रहा है तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिविर में एसडीएम सुनील, तहसीलदार भींवराज परिहार, बीडीओ प्रकाश चंद स्वर्णकार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, सरपंच निंबाराम भील, सांवर गुर्जर, गोपाल गुर्जर, जगदीश जाट, जगदीश बैरवा (जग्गू राणा), सूर्य प्रकाश शर्मा, महेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत स्तरीय कार्मिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor