शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। जहाजपुर-अंबेडकर विचार मंच के उपाध्यक्ष भवानी राम रेगर प्रधानाचार्य राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जहाजपुर से सेवानिवृत्ति होने पर शाहपुरा अंबेडकर विचार मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र घूसर एवं अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार घूसर ने जहाजपुर जाकर भवानी राम रेगर प्रधानाचार्य निवासी जहाजपुर का साफा व पुष्प हार पहना कर और अंबेडकर साहब का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया किया गया।
जिस पर अंबेडकर विचार मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र घूसर ने बताया है कि भवानी राम एक शिक्षक पद पर प्रधानाचार्य के पद पर रहते हुए अंबेडकर साहब के मिशन को हमेशा आगे बढ़ चढ़कर अग्रणी पंक्ति में लाने का कार्य जहाजपुर क्षेत्र में किया है।
जिससे जहाजपुर क्षेत्र के दलित एवं पिछड़े वर्ग के लिए हर पल लड़ाई लड़ना और अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठाते रहते हैं ऐसे दबंग निडर निर्भीक भवानी राम रेगर को अपने सम्मानजनक प्रधानाचार्य के पद से गौरव मैय सेवानिवृत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ अंबेडकर मिशन को आगे बढ़ाते रहने के लिए भवानी राम रेगर को अपनी आगे की सेवाएं देने के लिए अंबेडकर विचार मंच का आगे से आगे योगदान करने के लिए कहा गया।















