, ,

राजस्थान। डॉक्टर्स डे पर कांग्रेस ने किया चिकित्सकों का स्वागत एवं सम्मान

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा ग्रामीण चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लादूलाल खटीक एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में शाहपुरा के जिला चिकित्सालय, आयुर्वेद चिकित्सालय एवं होम्योपैथिक चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों का माला पहनाकर, गुलाब का फूल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा ग्रामीण चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लादूलाल खटीक एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में शाहपुरा के जिला चिकित्सालय, आयुर्वेद चिकित्सालय एवं होम्योपैथिक चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों का माला पहनाकर, गुलाब का फूल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक अपने समर्पण, सेवा और मानवता के भाव से समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉक्टर्स डे उनके प्रति सम्मान, आभार और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। कांग्रेस परिवार ने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर नगर पालिका के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रसाद धाकड़, सरपंच भगवत सिंह मानक घुसर, अर्जुन सिंह राणावत, कांग्रेस नेता सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अतुल त्रिपाठी,

नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस अमन पौंड्रिक, आनंद तिवारी, पूर्व पार्षद शंकर खटीक, नाथू कोली, कुतुबुद्दीन, हंसराज धोबी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed