शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा/शाहपुरा के भीलवाड़ा रोड स्थित रायपुर चौराहे पर गुरुवार को रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में सोहेल खान (22) पुत्र अजगर खान एवं शोएब अंसारी (21) पुत्र खाजू अंसारी, दोनों निवासी शाहपुरा, घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल शाहपुरा के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शोएब अंसारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय, भीलवाड़ा रेफर कर दिया, जबकि सोहेल खान का उपचार शाहपुरा राजकीय चिकित्सालय में जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
और आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारू कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।















