शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-नगर के मुख्य बाजार की सड़क पिछले करीब आठ महीनों से जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी है।
सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आमजन, व्यापारियों और वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बावजूद इसके, नगर पालिका प्रशासन की ओर से अब तक पेचवर्क या मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है।नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सेन एवं पार्षदों ने कई बार नगर पालिका अधिकारियों को ज्ञापन और शिकायत देकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की,
लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।बाजार क्षेत्र की टूटी सड़क बुजुर्गों, मरीजों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढों के कारण आए दिन विद्यार्थी, बुजुर्ग और अन्य राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति का असर बाजार की आवाजाही और कारोबार पर भी पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि विपक्ष के नेताओं और पार्षदों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रशासन इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेचवर्क कराकर मुख्य बाजार की सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।















