सरकारी चरागाह भूमि पर कथित कब्जे को लेकर एसडीपीआई ने खोला मोर्चा शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई), जिला शाहपुरा ने उपखंड अधिकारी के द्वारा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर शाहपुरा स्थित चरागाह (गोचर) भूमि पर कथित अवैध कब्जा, निर्माण तथा सरकारी भूमि के दुरुपयोग की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। एसडीपीआई जिला अध्यक्ष सिराजुद्दीन ने बताया कि शाहपुरा विधायक पुत्र,…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा-सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई), जिला शाहपुरा ने उपखंड अधिकारी के द्वारा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर शाहपुरा स्थित चरागाह (गोचर) भूमि पर कथित अवैध कब्जा, निर्माण तथा सरकारी भूमि के दुरुपयोग की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

एसडीपीआई जिला अध्यक्ष सिराजुद्दीन ने बताया कि शाहपुरा विधायक पुत्र, भतीजा व उसके करीबी रिश्तेदार नें “देव गौशाला सेवा संस्थान” के नाम पर चरागाह भूमि पर किए गए निर्माण एवं कब्जे को लेकर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं।

पार्टी का कहना है कि इस मामले में जनप्रतिनिधियों एवं उनके परिजनों की भूमिका को लेकर भी विभिन्न स्तरों पर आरोप सामने आए हैं, इसलिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

एसडीपीआई ने यह भी उल्लेख किया कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा द्वारा 25 फरवरी 2026 को जारी पत्र में राजस्थान भू-राजस्व (गौशाला को भूमि आवंटन) नियम, 1957 के तहत संबंधित संस्था को भूमि आवंटन के लिए अपात्र बताया गया था।

इसके बावजूद यदि चरागाह भूमि पर फेंसिंग, बोरिंग, विद्युत कनेक्शन, निर्माण कार्य अथवा किसी भी प्रकार का कब्जा किया गया है, तो उसकी विधिवत जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने,संबंधित भूमि के राजस्व रिकॉर्ड, आवंटन, अनुमतियों, विद्युत कनेक्शन एवं निर्माण कार्यों की वैधता की जांच की करने,अवैध कब्जा तत्काल हटाया जानें तथा संबंधित संस्था को प्राप्त अनुदान, दान एवं अन्य वित्तीय सहायता का ऑडिट कराने, जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों,

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध प्रचलित कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई करने, जांच पूरी होने तक संबंधित भूमि पर सभी नए निर्माण एवं गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाने, प्रशासन से जनहित एवं गोचर भूमि की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मामले में शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मौके पर पार्षद यूसुफ मोहम्मद, शोएब शोएब खान, इनायतुल्लाह, नसीब गोरी, युसूफ अब्बासी, शाहरुख सिलावट, फखरुद्दीन हमाल, यूनुस मोहम्मद रंगरेज सहित पार्टी के कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author