सावर क्षेत्र में भोपा का झोपड़ा में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

IMG-20260719-WA0155

राजस्थान पंडेर से संवाददाता रमेश भाट की रिपोर्ट।

सावर पुलिस ने मृतका के शव को चिकित्सालय के चीर घर में रखवाया सुरक्षित परिजनों के आने के बाद रविवार को होगा पोस्टमार्टम।सावर। पत्रकार रामदयाल ।

क्षेत्र के ग्राम भोपा का झोपड़ा में शुक्रवार देर रात बाद विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर कमरे में लगे पंखे के झूल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।सावर थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि ग्राम भोपा का झोपड़ा निवासी विवाहिता अनू देवी मीणा (19)वर्ष पत्नी शंकर लाल मीणा ने शुक्रवार रात को अपने कमरे में सो रही थी।

उसका पति सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोग अन्य कमरों में सो रहे थे। बीती रात को विवाहिता अपने कमरे में ही गले में फांसी का फंदा लगाकर कमरे में लगे छत के पंखे के झूलकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को जल्दी सुबह विवाहिता के कमरे का गेट नहीं खोलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने खिड़की से देखा तो वह पंखे के झूल रही थी।

ससुराल पक्ष के लोगों की सूचना पर सावर थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे तथा पुलिस ने कमरे का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश कर मृतका के शव को नीचे उतार कर अपने कब्जे में लेकर सावर के राजकीय चिकित्सालय के चीरघर में पहुंचाया।

उधर घटना की सूचना मिलने पर केकड़ी पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा सावर अस्पताल पहुंचे तथा ससुराल पक्ष के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली। मृतका के पीहर पक्ष के लोग समय पर नहीं पहुंचने से शनिवार शाम तक मृतका विवाहिता का पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं सकी। थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि पीहर पक्ष के लोगों की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author