शहर के दीपक कोली की फुलिया कला के गणपतिया खेड़ा में ट्रैक्टर से हुई मौत

IMG-20260721-WA0037

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

भीलवाड़ा। शहर के रहने वाले युवक की फुलियाकला थाना क्षेत्र के गणपतिया खेड़ा गांव में हुई मौत के बाद आज पोस्टमार्टम रूम पर हंगामा हो गया ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम रूम पर मामले की निष्पक्ष जांच करने के साथ ही 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे है

उधर हंगामा की सूचना मिलने पर भीमगंज थाना पुलिस का जप्त और रस के जवानों को तैनात किया गया है गौरतलब है कि भीलवाड़ा जिले के गणपति खेड़ा गांव में काम करने गए दीपक कोहली को एक ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया था हादसे के बाद घायल युवक का चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। जिसकी आज सुबह मौत हो गई।

मौत के बाद कोली समाज के लोग भीलवाड़ा पोस्टमार्टम रूम पर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए हैं।पोस्टमार्टम रूम पर धरने पर बैठे कोली समाज के प्रतिनिधि मुरलीधर कोली ने बताया कि हमारे समाज का युवक दीपक कोली पिछले कुछ दिनों से फुलिया कला थाना क्षेत्र के गणपतिया खेड़ा गांव में रंगा पुताई का काम कर रहा था।

इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए झूले पर काम कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे 22 फीट की ऊंचाई पर काम कर रहे दीपक कोली नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे भीलवाड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिनकी उपचार के दौरान आज मौत हो गई। हम 10 लाख रुपए का मुआवजा और ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

About The Author