जयपुर में खटीक महापंचायत का गठन, समाज को सशक्त एवं समृद्ध बनाने का लिया संकल्प

IMG-20260721-WA0064

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

जयपुर/खटीक समाज को संगठित, सशक्त एवं समृद्धिशाली बनाने के उद्देश्य से जयपुर शहर खटीक समाज की विभिन्न प्रमुख संस्थाओं के अध्यक्षों,

प्रभारियों एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों की ऐतिहासिक बैठक जयपुर में आयोजित की गई।इस कार्यक्रम में सबसे पहले बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा समाज के संत श्री दुर्बल नाथ जी महाराज के श्री चरणों में नमन करते हुए कार्यक्रम का आगाज राजेन्द्र प्रसाद चेतीवाल ने किया।सभी का स्वागत आभार प्रकट करते हुए दिनांक 27 जून की मीटिंग में सर्व संमती से गठित 5 बुद्धिजीवियों की कोर्डिनेटर कमेटी

द्वारा दिनांक 4 जुलाई को मीटिंग करते हुए कोर्डिनेटर कमेटी द्वारा सामूहिक निर्णय के क्रम में मानसी सांखला को 18 जुलाई की मीटिंग बैठक की अध्यक्षता सुनिश्चित की गई, जिसका सभी ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया।बैठक में सर्वसम्मति से “खटीक महापंचायत” का गठन किया गया।इस सामाजिक कार्यक्रम (बैठक) में(1)बैठक में समाज की एकता एवं संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार द्वारा संत श्री दुर्बलनाथ जी

महाराज के नाम से गठित बोर्ड का शीघ्र प्रभावी संचालन, उसमें समाज के योग्य बुद्धिजीवियों की नियुक्ति(2)समाज की बालिकाओं के छात्रावास हेतु प्रस्तावित भूमि का शीघ्र आवंटन(3)अनुसूचित जाति आयोग में खटीक समाज को उचित

प्रतिनिधित्व(4)राज्य सरकार से खटीक समाज की राजनीतिक एवं प्रशासनिक भागीदारी सुनिश्चित कराना(5)अन्य सामूहिक आवश्यक मुद्दों पर चर्चा,सहमति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।(6)

सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने समाज के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने, आंदोलन करने का संकल्प लिया।(7)बैठक में सभी संस्थाओं के प्रमुखों ने मतभेदों से ऊपर उठकर समाजहित को सर्वोपरि रखने तथा एक मजबूत एवं सर्वमान्य संगठन के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का निर्णय लिया।(8)खटीक

महापंचायत के गठन हेतु गठित कोऑर्डिनेटर समिति के सदस्य श्याम सुन्दर खींची, राजेन्द्र प्रसाद चेतीवाल, शैलेन्द्र डीडवानिया, मानसी सांखला एवं कैलाश बिवाल ने अपनी रुपरेखा अनुसार पूरी मीटिंग को सौहार्द रूप प्रदान किया(9)बैठक में समाज की विभिन्न संस्थाओ के बुद्धिजीवी जिसमें बी.डी.

असवाल,मनीराम बड़गुजर,राजकुमार सामरिया,पी एन बुटोलिया,जगदीश प्रसाद कक्कड़,सुरेश चावला,पूरणमल सामरिया, एडवोकेट कृष्ण गोपाल परेवा,रामप्रताप तवर,विजेंद्र परेवा,ओमप्रकाश चावला,बाबूलाल बुंदेला,मंगेजा राम खन्ना,हरिसिंह दायमा,सुरेन्द्र सामरिया,राज टेपण,हुकमचंद मल्होत्रा,दीवानचंद सामरिया,मिश्रीलाल

नागोरा,पंकज चेतीवाल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष एवं प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।(10)सभी बुद्धिजीवीयों ने अपने उदबोधन में खटीक महापंचायत का गठन समाज की एक सुन्दर, सजग और मजबूत इबारत जों खुदा क़ी इबादत से

कम नहीं है एक दूसरे को बधाइयां दी!(11)बैठक का संचालन करते हुए राजेन्द्र प्रसाद चेतीवाल ने कहा कि खटीक महापंचायत की यह पहल समाज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह महापंचायत समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा, सशक्त नेतृत्व तथा संगठित पहचान प्रदान करेगी और समाज के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी(12)अंत में मानसी सांखला ने बतौर मीटिंग अध्यक्ष के रूप में सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author