उप्र। हाटा तहसील समाधान दिवस में पहुंचे डीएम एसपी सुनी जनता की फरियाद
67 शिकायतें आईं, 8 का मौके पर किया निस्तारण।
कुशीनगर हाटा तहसील परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक केशव कुमार सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।
कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुईं। राजस्व विभाग 41 पुलिस विभाग 12 विकास विभाग 4 समाज कल्याण विभाग 1 अन्य विभाग 9मौके पर 8 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने एक-एक फरियादी की शिकायत सुनी और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिले। इस दौरान सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश, क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह,
तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार सुनील सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।