हल्की बारिश सेअसावा नगर कॉलोनी जलमग्न
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/शाहपुरा नगर पालिका क्षेत्र में अभी तक तेज बारिश नहीं हुई है इसके बावजूद उमेद सागर रोड स्थित आईडीएसएमटी योजना से विकसित असावा नगर कॉलोनी पानी में तैरती हुई नजर आ रही है।
अधिवक्ता रामप्रसाद जाट के अनुसार आसावा नगर कॉलोनी के पानी की निकासी की कोई भी सुविधा नहीं है ।प्रतिवर्ष कॉलोनी के पूरे मकान पानी में डूबे रहते हैं जिससे मकान जर्जर हो रहे हैं स्थानीय निवासी मदन मोहन शर्मा आदित्य गर्ग, भूपेंद्र सिंह, शंकर रैदास, जय शर्मा ,गिरिराज गर्ग ओम प्रकाश चितलांगिया आदि कॉलोनी वासियों ने बताया कि पानी की निकासी के लिए नगर पालिका प्रशासक
उपखंड अधिकारी को वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व ही दो बार लिखित में शिकायत दी जा चुकी है इसके बावजूद कॉलोनी के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। आज से 20 वर्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़ की सूझबूझ से आईडीएसएमटी योजना में इस कॉलोनी का विकास किया गया था परंतु पानी की उचित
निकासी की कोई व्यवस्था तत समय नहीं की गई थी।आज भी कॉलोनी में 95% से अधिक भूखंड खाली पड़े हुए हैं जीन में वर्षा ऋतु में पानी भरने के बाद लंबे समय तक मौसमी बीमारियों का खतरा बना हुआ रहता है।विदित है कि नगर पालिका अधिनियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपने भूखंड पर 7 साल की अवधि तक निर्माण नहीं करता है तो उसका भूखंड निरस्त किया जा सकता है इसके बावजूद वर्षों से
खाली पड़े भूखंड धारको के खिलाफ नगर पालिका ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।पुरी कॉलोनी में पानी भर जाने से कॉलोनी वासीयो में आक्रोश है जिसका सामना निकाय चुनाव में करना पड़ सकता है कॉलोनी वासियों ने पानी की शीघ्र उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लेने पर भी विचार किया है।