मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का प्रबोधक संघ ने किया स्वागत

IMG-20260818-WA0008

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय शाहपुरा में महेश व्यास के पदस्थापन एवं पदभार ग्रहण करने पर अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ब्लॉक शाहपुरा एवं संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ एवं संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी तथा अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के जिला उपाध्यक्ष नंदलाल सनाढ्य ने किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश व्यास का माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के ब्लॉक शाहपुरा से संभाग प्रभारी राजमल बंजारा, जिला मंत्री राधेश्याम बलाई, छगनलाल धाकड़, प्रेमचंद कोली, जिला महिला मंत्री प्रेमलता धाकड़, कमलेश पारीक सहित शाहपुरा ब्लॉक के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।संघ पदाधिकारियों ने महेश व्यास को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

About The Author