शिव भक्ति के रंग में सराबोर हुआ क्षेत्रविशाल सहस्त्रधार अभिषेक का भव्य आयोजनखान्या के बालाजी मंदिर में हुआ आयोजन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/-शनिवार को खान्या के बालाजी मंदिर प्रांगण स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर शिव भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। श्री बालाजी महिला मंडल, श्री सोहनलाल सालोलिया वेलफेयर सोसायटी और समस्त भक्तजनों के द्वारा विशाल सहस्त्रधार अभिषेक का आयोजन किया गया जिसमे सैंकड़ो की संख्या में भक्तजनों ने भरी उत्साह के साथ भाग लिया।
श्री खान्या के बालाजी मंदिर के महन्त श्री श्री 108 श्री राम दास जी त्यागी महाराज की तेजस्वी मौजूदगी से पंडित देवकिशन जी शास्त्री के सानिध्य वेद शास्त्र के प्रकाण्ड विद्यजनों पंडित युवराज जोशी, राजेश शर्मा, विजेश शर्मा, कान्हा शर्मा सहित कई पण्डितों ने शिव महामंत्र सहित वैदिक मंत्रोचार के बीच ऐसा
अभिषेक किया कि पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया। पवित्र सावन मास में हुये विशाल सहस्त्रधार अभिषेक में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए भक्तगणों में होड़ मची रही।
अभिषेक के बाद भगवान शिव का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की गयी और महाप्रसादी वितरित की गयी। महिला मंडल के सभी सदस्यों और सोसायटी की ओर से अविनाश शर्मा ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया। अभिषेक के दौरान और बाद में महिलाओं ने जमकर भजन गाये और अभिषेक का पूरा आनंद लिया।