दृश्यम,दृश्यम 2 के बाद अब अजय देवगन लेकर आ रहे है ‘दृश्यम 3’ अजय बोले-मेरे लिए मेरी फैमेली ही सब कुछ है,जानिए कब होगी रिलीज
शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।मुंबई/-दृश्यम अजय देवगन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। हालांकि, यह फिल्म ओरिजिनल नहीं है। अजय देवगन की दृश्यम मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम का हिंदी रीमेक है। मोहनलाल की दृश्यम फ्रेंचाइजी की हाल ही में दृश्यम 2 रिलीज हुई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला था।
240 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके मोहनलाल की दृश्यम 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह फिल्म इसी साल मई महीने में रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही फैंस अजय देवगन की दृश्यम 3 का इंतजार कर रहे हैं और अब यह फिल्म आने वाली है।मेकर्स ने अजय देवगन की दृश्यम 3 को लेकर हाइप बनाना शुरू कर दिया है। मेकर्स अब फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। आज मेकर्स और
अजय देवगन ने फिल्म के कई नए पोस्टर शेयर किए हैं। एक पोस्टर में अजय देवगन ने लिखा, “मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है।” इसके बाद अजय ने कैप्शन में लिखा, “हर इंसान का नजरिया अलग होता है। मेरे लिए मेरी फैमिली ही सब कुछ है।”पोस्टर से साफ लग रहा है कि इस बार भी फिल्म की कहानी अजय देवगन के किरदार के परिवार के इर्द-गिर्द घूमेगी। पहले पार्ट में जिस मर्डर से कहानी शुरू हुई
थी, उसी का अंत इसमें देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस बार भी अजय देवगन का किरदार दोषी साबित होता है या नहीं, यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। बता दें कि यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर के साथ आज मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।