नगर पालिका शाहपुरा हेतु नामांकन के प्रथम दिवस कुल 09 नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्त
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/-नगरीय निकाय आम चुनाव हेतु शाहपुरा नगर पालिका हेतु नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। रिटर्निंग अधिकारी शाहपुरा उपखण्ड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि नामांकन के प्रथम दिवस आज कुल 09 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। नगर पालिका शाहपुरा में कुल 35 वार्ड है।
नगर निकाय के आम चुनाव हेतु नगर पालिका शाहपुरा में कुल 23438 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगें, जिसमें 11544 पुरुष मतदाता 11893 महिला मतदाता वह एक ट्रांसजेंडर मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित है। मतदान की प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन द्वारा करवाई
जाएगी। शाहपुरा में मतदान दूसरे चरण में 11 सितंबर को होंगे। नामांकन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन व 30 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा, उक्त तिथियां में नामांकन नहीं भरे जाएंगे। 29 अगस्त व 31अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से 3 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे।