श्रावण की विदाई मंशापूर्ण महादेव का आकर्षक श्रंगार लगाया खीर का भोग
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-
श्रावण मास के पवित्र पर्व के समापन पर खटीक समाज शिव शक्ति धर्मशाला के मंशापूर्ण महादेव मन्दिर पर पंचामृत अभिषेक और पूजा-अर्चना की गई।पुजारी श्रवण पाराशर व कमलेश पाराशर और खटीक समाज के लोगो ने महादेव का आकर्षक
श्रंगार किया।आरती के बाद सहगारी साबूदाने की खीर तथा मावे का प्रसाद वितरण किया गया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर हर्ष व्यक्त किया गया।महिलाओं ने दिन-भर भगवान के भजन-कीर्तन किये व महादेव के भजनों पर नाच-गान किया।