अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ साधारण सभा खंड शाहपुरा बैठक संपन्न

IMG-20260831-WA0016

नयनबुला अध्यक्ष, संजय त्रिपाठी मंत्री मनोनीत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा राजस्थान खंड शाहपुरा की प्रथम बैठक आदर्श विद्या मंदिर गांधी पुरी में आयोजित हुई। प्रथम सत्र के अध्यक्षता राकेश सोनी ने की पालक अधिकारी के रूप में पवन जोशी ने संगठन के स्वरूप, कार्य पद्धति व सिद्धांतों की जानकारी दी। प्रदेश निर्देशानुसार नवीन कार्यकारिणी का मानोनयन

किया। जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष नयन बुला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार सोनी, उपाध्यक्ष पुरुष पंकज सोनगरा, उपाध्यक्ष महिला सुधा पारीक, मंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ,महिला मंत्री नयन बाला सोमानी, कोषाध्यक्ष नवरत्न मल बगड़िया ,अध्यापक सदस्य शिवराज धाकड़, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य श्रवणकुमार धाकड़,प्रधानाचार्य सदस्य

अनिल कुमार बगेरवाल ,प्राध्यापक सदस्य शंकर लाल चौधरी , शारीरिक शिक्षक सदस्य पवन कुमार छिपा, संस्कृत शिक्षा सदस्य कृष्ण गोपाल धाकड़ ,पुस्तकालय अध्यक्ष प्रकाश धोबी सेवानिवृत शिक्षक सदस्य दिनेश शुक्ला, प्रबोधक सदस्य भगवत सिंह चुंडावत, कंप्यूटर शिक्षक सदस्य राहुल दाधीच

पंचायत शिक्षक सदस्य सत्यनारायण वैष्णव एवं दस जिला साधारण सभा सदस्य शिवराज कुमार विजय सिंह, सुनील धाभाई,मनोज सोनी ,आशीष कोहली निंबाराम गुर्जर, हिम्मत सिंह भाटी ,मायाकांतआचार्य, मनोनीत किए गए। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता नयन बुला ने की उन्होंने संगठन की सदस्यता व संकुल स्तर परप्रवास की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन खंड मंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने किया।

बैठक में अजमेर संभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा,जिला मंत्री अमर सिंह चौहान, जिला महिला संगठन मंत्री चंदा सुवालका, जिला महिला मंत्री शांति धाभाई, मोहनलाल कोली सहित कहीं पदाधिकारीउपस्थित रहे।

About The Author