रेलवे बोर्ड चेयरमैन के उज्जैन दौरे पर जोरदार स्वागत, मजदूर संघ ने सौंपी मांगों की सूची

IMG-20260912-WA0045

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।उज्जैन/-​रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के उज्जैन आगमन पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम मंडल की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक तथा रतलाम मंडल रेल प्रबंधक की गरिमामयी मौजूदगी में हुए इस आयोजन के

दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने इस अवसर पर रेलवे महकमे के मैदानी कर्मचारियों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की पुरजोर मांग रखी।​ज्ञापन में रेलवे कर्मचारियों के कल्याण से जुड़ी कई ज्वलंत मांगें प्रमुखता से शामिल की गईं। रतलाम मंडल में जर्जर

हो चुके रेल आवासों की मरम्मत और नए आवासों के निर्माण के लिए पर्याप्त फंड जारी करने की मांग की गई। इसके अलावा ट्रैक मेंटेनर कैडर को विभिन्न विभागों की सीमित विभागीय परीक्षाओं में शामिल करने, पश्चिम रेलवे में जीडीसीई परीक्षाओं का

नियमित आयोजन करने और उत्पादकता आधारित बोनस का भुगतान वास्तविक मूल वेतन के आधार पर करने की जोरदार मांग गूंजी। रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले ट्रैक मेंटेनर्स को आवश्यक रक्षक उपकरण मुहैया कराने और पॉइंट्समैन की बारह घंटे की ड्यूटी के बजाय आठ घंटे का ड्यूटी रोस्टर लागू करने की वकालत की गई।​कर्मचारियों के हितों से जुड़े अन्य गंभीर मुद्दों पर भी बोर्ड चेयरमैन का ध्यान आकर्षित

किया गया। पुरानी पेंशन योजना की बहाली का मुद्दा उठाते हुए कर्मचारियों को नई पेंशन योजना से मुक्त कराने की मांग रखी गई। उच्च वेतनमान ग्रेड पे चौवन सौ पाने से छूटी सुपरवाइजर कैटेगरी को जल्द यह लाभ देने, रतलाम मंडल के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त पदस्थापना करने तथा न्यायालयीन प्रकरणों के

कारण लंबित ट्रेन मैनेजर कैडर की पदोन्नति का उचित निराकरण करने की मांग की गई। इस दौरान महिला समिति मंडल सचिव उषा खींची, उज्जैन शाखा उपाध्यक्ष अविनाश श्रीवास, अनिल देवड़ा, किशोर सिंह और अखिलेश कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author