अशोक चंनाल बने मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष।
राजस्थान भीलवाड़ा अंधेर नगरी न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ संवाददाता रमेश भाट की रिपोर्ट
भीलवाड़ा मुखर्जी उद्यान में आज मंत्रालयिक कर्मचारीयों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले से आये मंत्रालयिक कर्मचारीयों की मौजूदगी में संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर सर्व सहमति से से अशोक चंनाल कनिष्ठ सहायक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडेर को निर्विरोध जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। सैटेलाइट चिकित्सालय शाहपुरा को उपाध्यक्ष पद पर शंभू सेन, वरिष्ठ सहायक कार्यालय अति मुख्य
चिकित्सा अधिकारी भीलवाड़ा को कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मांगीलाल अशोक चंनाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की राजस्थान में अलग ही पहचान बनाने के लिए कार्य करूंगा। साथ मंत्रालयिक कर्मचारियों में भाईचारा और एकजुट का समन्वय स्थापित करूंगा। इस कार्यक्रम में जिले से सभी कर्मचारी उपस्थित थे।