विधायक की कार्यशैली, गौशाला से शाहपुरा क्षेत्र के मतदाताओं में हुई नाराजगी ,

IMG-20260915-WA0024

चुनाव के परिणाम से मिल रहा है जवाब। पालिका के 35 वार्डों में 22 कांग्रेस, 8 भाजपा, 5 निर्दलीयवार्ड नम्बर 18,19 से जीते कांग्रेस उम्मीदवार

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा।विधानसभा क्षेत्र के विधायक बैरवा अपनी कार्यशैली एवं गौशाला प्रकरण में राजस्थान सहित दिल्ली में चर्चा का विषय रहा था। नगर पालिका चुनाव में 35 वार्डों में 22 कांग्रेस 8 भाजपा व 5 निर्दलीय प्रत्याशी जीत के आए हैं।

बताया जाता है कि विधायक बैरवा द्वारा जयपुर में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों को गुमराह करते हुए विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को शाहपुरा जिला हटाने से नाराज की बताई है।जबकि विधायक द्वारा अतिक्रमण गौशाला से नाराजगी हूई है ।

शाहपुरा नगर पालिका के आम मतदाताओं ने विधायक की कार्य प्रणाली से इस चुनाव में भाजपा को सबक सिखा दिया है। विधायक बैरवा द्वारा गौ शाला प्रकरण समाचार पत्रों में भी सुर्खियों में रहे थे।गौशाला प्रकरण की नाराजगी का अभी हाल ही में हुए चुनाव में मतदाता ने भाजपा को विधायक द्वारा कार्यशैली का जवाब दिया है।

शाहपुरा क्षेत्र के मतदाता जिले हटाये जाने से तो नाराज है ही लेकिन विधायक द्वारा गौशाला प्रकरण की नाराजगी अधिक है। जिला तय करना राज्य सरकार की प्रक्रिया है ।विधायक बैरवा ने सीएम मुख्यमंत्री को गुमराह कर वस्तु स्थिति से अवगत नहीं कराया है ,जिला हटाने से मतदाता नाराज होते तो

पालिका के सभी वार्डों में प्रत्याशी खड़ी करती जो ऐसा नहीं हुआ। विधायक बैरवा अपनी गलती छुपाने के लिए वस्तु स्थिति नहीं बताकर शाहपुरा जिला हटाने का बहाना लिया।इस दौरान वार्ड नम्बर 18 से

लादूलाल चावला व वार्ड नम्बर 19 से ममता चावला भारी मतों से विजय हुए।इस दौरान त्रिमूर्ति चौराया से कुंडगेट,खटीक मोहल्ला,कोली मोहल्ला में विजय जुलूस निकाला गया व मिठाइया खिलाई गई।

About The Author