चारभुजानाथ दरबार में 823 रक्तवीरों ने किया रक्तदान युवाओं के साथ महिलाओं ने भी

IMG-20260915-WA0026

बढ़-चढ़कर लिया भागरक्तदान शिविर के साथ हुआ भव्य जलझूलनी महोत्सव का आगाज

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

कोटडी-मेवाड़ के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्रीचारभुजानाथ मंदिर परिसर में जलझूलनी महोत्सव के अवसर पर ‘हर पंचायत रक्त पंचायत’ अभियान के तहत विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। श्रीचारभुजा मंदिर ट्रस्ट एवं सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुए शिविर में रक्तदाताओं का ऐसा उत्साह नजर आया कि

दिनभर मंदिर परिसर में रक्तदान करने वालों की कतारें लगी रहीं। शिविर में 823 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।शिविर का शुभारंभ मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया, सचिव श्यामसुंदर चेचाणी एवं भीलवाड़ा गारमेंट्स होलसेल एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश सोमाणी सहित अतिथियों ने भगवान

श्रीचारभुजानाथ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।सुबह से ही कोटड़ी सहित आसपास के विभिन्न गांवों से युवा टोली के रूप में मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचे और रक्तदान कर सेवा एवं मानवता का संदेश दिया। देखते ही देखते शिविर में रक्तदाताओं की लंबी कतारें लग गईं।

खास बात यह रही कि युवाओं के साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।शिविर की व्यवस्थाओं में पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन सचिव गोपाल विजयवर्गीय, हेमंत गर्ग, दीपक पोखरना, राजेंद्र काबरा, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला

कोषाध्यक्ष शान्तिलाल पोखरना, संजय बियाणी, भाजपा नेता भरत सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य, महेंद्र टेलर, दिनेश डिडवानिया, राकेश काबरा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जुटे रहे।छह टीमों ने किया रक्त

संग्रहणशिविर में रामस्नेही ब्लड बैंक भीलवाड़ा, कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक भीलवाड़ा, राजकीय महात्मा गांधी ब्लड बैंक भीलवाड़ा, केशव ब्लड बैंक, सुमेधा दुर्लभ जी ब्लड बैंक भीलवाड़ा तथा गीतांजलि मेडिकल कॉलेज उदयपुर की टीमों ने रक्त संग्रहण किया। फाउंडेशन की ओर से सभी रक्त संग्रहण टीमों एवं रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया गया।

2017 से लगातार चल रहा रक्तदान अभियानसहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि वर्ष 2017 से जलझूलनी महोत्सव के दौरान लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक हजारों यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है।

संस्था की ओर से जिलेभर में 750 से अधिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से करीब एक लाख यूनिट रक्तदान कराया जा चुका है। इस उल्लेखनीय सेवा कार्य के लिए संस्था को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।रक्तदान से हुआ जलझूलनी महोत्सव का शुभारंभमंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया ने कहा कि भगवान

श्रीचारभुजानाथ के चरणों में रक्तदान के साथ ही रविवार से विशाल जलझूलनी महोत्सव का विधिवत आगाज हो गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से महोत्सव की शुरुआत होना अपने आप में सेवा और मानवता का बड़ा संदेश है।

उन्होंने महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह किया।

About The Author