देवतलाई में ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

IMG-20260920-WA0007

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

देवतलाई। देवतलाई में ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शाहपुरा निवासी पूर्व पार्षद शंकर लाल खटीक, नरेश खटीक एवं सुमित खटीक ने फीता काटकर किया।प्रतियोगिता के आयोजक एवं मुख्य पुजारी श्रवण गुर्जर के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शंकर लाल खटीक, नरेश खटीक एवं सुमित खटीक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पूर्व पार्षद शंकर लाल खटीक ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल हमें अनुशासन सिखाता है और कबड्डी जैसे खेल से शरीर स्वस्थ एवं मजबूत रहता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

About The Author