दिशा सालियान केस में cbi ने दर्ज की fir आदित्य ठाकरे,डिनो मोरिया,रिया चक्रवर्ती और सूरज पंचोली का भी नाम

IMG-20260920-WA0031

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

मुम्बई/-दिशा सालियान, सुशांत राजपूत और उनके साथ जुड़ी ग्यारह हत्याएं एक राज़ को छिपाने के लिए थी। ये बात नाजायज सम्बन्ध, समलैंगिक संबंध या ड्रग्स जितनी छोटी नहीं थी। ऐसी घटनाएं तो इस इंडस्ट्री में आम हैं। कभी चुटकुलों में और कभी स्वीकारोक्ति के रूप में सामने आती ही रही हैं।

ऐसी अफवाह है कि ये बात इतनी बड़ी थी जिसकी कल्पना भारत में नहीं की जा सकती। एक पॉडकास्ट में कहा गया कि सुनने में आया है कि कुछ लोग बच्चों का मांस खाना, उन्हें डराकर उनके सिर से एड्रेनोक्रोम निकालना, बच्चों के ऑर्गन बेचना, उन्हें सेक्स के लिए इस्तेमाल करने जैसी गतिविधियों में लिप्त थे।

यही सब देखकर दिशा बहुत ही ज्यादा डिस्टर्ब हो गई थी और उसने ये बात सुशांत को बताई। सुशांत प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये सब बताने वाला था कि उसके पहले ही इन दोनों का मर्डर हो गया। इस केस में मुंबई पुलिस ने इतनी लीपा पोती की थी कि झूठ भी शरमा जाए। ये लोग बहुत ही ताकतवर लोग हैं।

बस यूं समझिए कि एक एपस्टीन आईलैंड यहां भी है। जो लोग इनके गुट में शामिल नहीं होते ये उन्हें जीने नहीं देते। माइकल जैक्सन, डायना, जिया, दिव्या, श्रीदेवी… ये सब अस्वाभाविक मौतें थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि अपनी मौत से कुछ दिन पहले ही सुशांत श्रीदेवी से मिला था। शायद ये सब बताया होगा।

इसके बाद श्रीदेवी की मौत कैसे हुई सबने देखा।मेरा सैल्यूट है दिशा के पिता को जो छह साल से सिर्फ एफआईआर करवाने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी की मौत को दबने नहीं दिया। उनकी लड़ाई के चलते शायद अब सुशांत को भी न्याय मिल जाए।इस मामले का पूरा सच क्या है भगवान ही

जानें। लेकिन ये पूरा झूठ तो नहीं हो सकता। यदि इस कहानी में पचास प्रतिशत भी सच्चाई है तो मान लीजिए कि ये धरती हम जैसों के जीने लायक नहीं रही।

About The Author