महुआ से मानपुरा तक विकास की नई राह…₹10 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का शिलान्यास

IMG-20260921-WA0025

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

महुआ-मांडलगढ़ क्षेत्र के महुआ ग्राम के बस स्टैंड पर महुआ से मानपुरा तक बनने वाली 5 किलोमीटर लंबी एवं करीब ₹10 करोड़ की लागत वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास करने का

अवसर प्राप्त हुआ।लंबे समय से प्रतीक्षित इस सड़क की सौगात मिलने से महुआ, मानपुरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिले आत्मीय स्वागत और स्नेह के लिए हृदय से आभार।प्रदेश की भाजपा सरकार के संकल्प के अनुरूप मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं।

हमारा प्रयास है कि गांव-गांव तक बेहतर सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचे।यह 5 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाएगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ,भाजपा के वरिष्ठ नेता गोवर्धन

वैष्णव,विधानसभा सह संयोजक संदीप सोनी ,भाजपा नेता सत्यनारायण मेवाड़ा, मंडल उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, विष्णु कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री कैलाश सुखवाल, कुलदीप सिंह शक्तावत, पंचायत समिति सदस्य जय राम गुर्जर, शंकर नाथ योगी, श्यामपुरा सरपंच भगवान सिंह शक्तावत, महुआ सरपंच कमला देवी , मानपुरा सरपंच चंदा देवी

प्रजापत, सिंगोली सरपंच राकेश आर्य, मंडल मंत्री राकेश गर्ग, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र तेली, समाजसेवी गुलाबचंद सेठिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार प्रजापत, महामंत्री बनवारी लाल धाकड़, ओम प्रकाश खटीक, चैतन्य राठौड़, चेनसुख जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।समस्त क्षेत्रवासियों का स्नेह, आशीर्वाद एवं विश्वास के लिए हृदय से आभार।विकास के पथ पर अग्रसर मांडलगढ़ विधानसभा।

About The Author