प्लेबैक सिंगर कुमार सपन ने बनाई अपनी अलग पहचान

IMG-20260921-WA0034

शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।

मुंबई:- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी आवाज़ के दम पर पहचान बना रहे प्लेबैक सिंगर कुमार सपन ने कई हिंदी फिल्मों, म्यूज़िक कंपनियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए अपनी आवाज़ दी है।

अपनी सुरीली आवाज़ और लगातार नए प्रोजेक्ट्स के साथ कुमार सपन संगीत के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।कुमार सपन ने अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘गंगा’, अनुपम खेर की फिल्म ‘बाबा ब्लैक शीप’ सहित कई हिंदी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं।

इसके अलावा वह वर्तमान में कई नए म्यूज़िक वीडियो और फिल्म प्रोजेक्ट्स में बतौर सिंगर और म्यूज़िक वीडियो डायरेक्टर भी काम कर रहे हैं।कुमार सपन ने देश की जानी-मानी म्यूज़िक कंपनियों और चैनलों के लिए भी अपनी आवाज़ दी है। इनमें Zee Music, T-Series, Shemaroo, B4U और Times Music जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य म्यूज़िक और डिजिटल चैनलों के लिए भी गाने रिकॉर्ड किए हैं और वर्तमान में भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।हाल ही में कुमार सपन ने Latawa के लिए दो नए गाने भी रिकॉर्ड किए हैं। इसके अलावा उन्होंने Jila Grady के लिए भी अपनी आवाज़ दी है।

अपने सिंगिंग करियर के साथ-साथ कुमार सपन कई बड़े स्टेज परफॉर्मेंस भी कर चुके हैं और लाइव ऑडियंस के बीच अपनी खास पहचान बना चुके हैं।कुमार सपन की व्यस्तता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह वर्तमान में एक अन्य कंपनी के लिए लगभग 40 गानों पर काम कर रहे हैं। लगातार मिल रहे नए प्रोजेक्ट्स और अवसर यह

दर्शाते हैं कि वह आने वाले समय में म्यूज़िक इंडस्ट्री में और भी महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।कुमार सपन का लक्ष्य अपनी आवाज़ और संगीत के माध्यम से देश-विदेश के दर्शकों तक पहुंचना और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान कायम करना है।

About The Author