वार्ड 12 गाडरी खेड़ा में स्थित जिला प्रशिक्षण संस्थान की करोड़ो की जमीन जहा अंग्रेजी बबूल का जंगल बना हुआ है
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-गाडरी खेड़ा वार्ड नम्बर 12 में स्थित जिला प्रशिक्षण संस्थान डाइट की जहा अंग्रेजी बबूल के कारण घना जंगल बना हुआ है।महेश (बन्टी) शर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र के आस-पास में इस घने अंग्रेजी बाबुल के कारण लोगो का जीना मुश्किल हो रखा है।यह कॉलोनी के बीचों-बीच घना जंगल बना हुआ है जिसके कारण यहा शराबियों का अड्डा बना हुआ है।
मोहल्ले वालों व आस-पास के क्षेत्र वाले इस घने जंगल के कारण व शराबियों से परेशान है।इस घने जंगल जैसे अंग्रेजी बबुल से मच्छरों व सापो का भी बहुत आतंक हो रखा है।जिससे डेंगू,मलेरिया जैसी बीमारिया होने का खतरा है व छोटे-छोटे बच्चे-बच्चियों के बीमार होने का खतरा भी है।
इस घने बबुल के कारण बच्चो के खेलने की जगह भी नही है।इधर खेतो में जाने का रास्ता भी जिससे इन घने बबूल के कारण मुख्य मार्ग भी बन्द हो रखा है।
प्रशासन व डाइट विभाग वाले इस करोड़ो की जमीन का सदुपयोग करे व इस घने बबूल से मोहल्ले वासियो को राहत प्रदान कराए।